गोला गोकर्णनाथ। नगर की कृष्णा वाटिका में चल रही श्रीमद् भागवत कथा पुराण के समापन पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा का समापन चित्रकूट धाम से पधारे पं. केशवजी महाराज ने कथा सुनाकर रविवार की देर रात पुष्पों की होली खेलने के बाद किया। सोमवार को पंडित रामदेव शास्त्री ने वेदमंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। वाटिका परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याभोज के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर दिनेश दिन्नू चांदी वाले, शाश्वत केडिया, संत कुमार चांदी वाले, सुशील पांडे, राजन साहनी, तनुज भसीन, लक्ष्मी गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, श्याम गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजू रावत, आकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।