सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बढ़रिया निवासी ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी 25 वर्षीय गायत्री देवी ने रविवार को घर में जहर खा लिया। इसकी जानकारी होने पर पति ज्ञानेंद्र ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पति ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी से इंकार किया है।