फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढे़ पांच न्यायिक अफसर

Sun, 05 Aug 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। न्यायिक अफसरों की कमी के बारे में जिला अधिवक्ता संघ व जिला जज उदयशंकर अवस्थी की संस्तुति काम कर गई है। हाईकोर्ट ने तीन अपर जिला जजों का तबादला कर उन्हें लखीमपुर भेजा है, तो दो मुंसिफ मजिस्ट्रेट भी लखीमपुर में तैनात किए हैं।
विज्ञापन

तबादले की पुष्टि करते हुए जिला जज उदय शंकर अवस्थी ने बताया रमाबाई नगर से नवनीत कुमार व मेरठ से प्रवीण कुमार जैन, मुरादाबाद से विनोद कुमार यादव को अपर जिला जज पद पर हाईकोर्ट ने जिले में भेजा है। इसी फेरबदल में विशेष एडीजे कुंवर अल्लाह रक्खे खां को एडीजे कोर्ट नंबर चार की जिम्मेदारी दी गई है, एडीजे तीन केके शुक्ला को विशेष एडीजे बनाया गया है। इसी तरह मेरठ से श्रीमती विनीता विमल व सत्य प्रकाश आर्य को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में नियुक्ति दी गई है। जिले में नए अफसरों की तैनाती पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामाशीष मिश्र ने कहा है कि अब अदालतों का अतिरिक्त काम बोझ निश्चित ही हलका पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें