लखीमपुर खीरी। सपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कस्ता विधानसभा क्षेत्र के अवगांवा गांव में हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फिरासत हुसैन गामा ने कहा कि अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करें ओर उनकी बात सुनें वरना उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
जिलाध्यक्ष शशांक यादव ने कहा कि सपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें। 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर कार्यकर्ता विजयश्री दिलाने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परागदत्त गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए 2500 करोड़ की धनराशि दी है। इससे ट्रामा सेंटर बनेगा और कई विकास कार्य होंगे। मितौली को तहसील बनाया जाएगा।
सम्मेलन में विधायक सुनील कुमार भार्गव, विनय तिवारी, राम सरन मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुन्ना यादव, रामनरेश यादव, विनोद वर्मा, इंद्रपाल यादव, राजाराम, निषाद, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।