फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को कोई कसर नहीं छोड़ूंगा: जितिन

Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्र्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने विधानसभा क्षेत्र धौरहरा के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। वह जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने विकास कार्याें का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने हसनापुर गांव में सियाराम लोधी के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे और भविष्य में भी कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न होने से विकास की गति धीमी है। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री को कई पत्र लिख चुके हैं। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाना ही उनका संकल्प है।
केंद्रीय मंत्री ने ग्राम गुदरिया, हरदी, भौवापुर, देवी पुरवा, खरवहिया, कचहरा, वाली, रायपुर, सिसैया और हसनापुर का भ्रमण किया। भ्रमण में उनके साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, कमलेश मिश्र, रामेंद्र शुक्ला, जमाल खां, सुरेश तिवारी, हनीफ खां, इरफान किदवई, गणेश प्रताप सिंह, कमलेश, अनिल गुप्ता, सर्वेश, ओमप्रकाश, राजीव अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें