फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की प्रवेश मेरिट पहुंची 58 प्रतिशत

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हुए 306 दाखिले, बीकाम में 105 दाखिले
विज्ञापन

पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष कक्षा की प्रवेश मेरिट अब 58 प्रतिशत पर आ गई है और अब तक करीब 306 दाखिले हो चुके हैं। इधर, बीकाम की मेरिट अभी 60 प्रतिशत पर ही टिकी हुई और इस कक्षा में अब तक करीब 105 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीकाम प्रथम वर्ष की कक्षाओं के करीब 3 हजार प्रवेश फार्म बिके थे और यहां बीए प्रथम वर्ष की करीब 9 सौ और बीकाम की करीब 120 सीटें हैं। सभी प्रवेश मेरिट के आधार पर होने हैं और काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। शनिवार को बीए प्रथम वर्ष कक्षा की प्रवेश मेरिट 58 प्रतिशत पर आ गई। यह प्रतिशत सामान्य प्रवेशार्थियों के लिए है। इधर बीकाम प्रथम वर्ष की कक्षा की प्रवेश मेरिट अभी 60 प्रतिशत पर ही टिकी हुई है। बीए प्रथम में अभी तक मेरिट के आधार पर करीब 306 दाखिले हो चुके हैं और बीकाम में यह आंकड़ा 105 हो गया है। यहां ज्यादा प्रवेश फार्मों के बिकने से प्रवेश में मारा मारी मचना तय माना जा रहा है। तमाम प्रवेशार्थियों विश्व विद्यालय से बीए और बीकाम की सीटें बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही इलाके के छात्रों ने एक नया राजकीय महाविद्यालय भी खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। बता दें कि श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय क्षेत्र का इकलौता राजकीय महाविद्यालय है और यहां चंदनचौकी, गौरीफंटा, खजुरिया, कमलापुरी, मझगईं, भीरा आदि दूर दराज के छात्र छात्रा अध्यन के लिए आते हैं। यदि एक महाविद्यालय और खुल जाए तो पूरे क्षेत्र के छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें प्रवेश के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें