महेवागंज। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कस्बे में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने 1800 रुपये का जुर्माना वसूला।
निरीक्षक आरके यादव ने पुलिस चौकी और इंदिरा पार्क तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। टीएसआई आरके यादव के मुताबिक उन्होंने निघासन रोड पर बगैर परमिट के चल रही एक मिनी बस का चालान काटा और मौके पर जुर्माना भी वसूला। वहीं चार टैक्सी और पांच दुपहिया वाहनों का चालान भी किया। पुलिस ने मौके से पेपर और फिटनेस सबंधी कमी होने पर वाहन स्वामियों से 1800 रुपये क ा समन शुल्क वसूला।