फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति को गोली मारी

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी क्षेत्र के गांव उमरिया में हुई वारदात
विज्ञापन

गेहूं खरीददारी के सिलसिले में गए थे
पिपरिया धनी/लखीमपुर। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत शुक्लापुर की महिला प्रधान के पति को कुछ लोगों ने गोली मार दी, जब वह गेहूं खरीददारी के सिलसिले में पास के गांव उमरिया गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।
महिला प्रधान वैशाली गुप्ता निवासी पिपरिया धनी के पति 40 वर्षीय निधि गुप्ता शनिवार को अकेले ही उमरिया गांव गए थे। वहां शाम को करीब साढ़े छह बजे कुछ लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली सीने के बीचो-बीच लगी है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। उधर, इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटे का माहौल है तो पीड़ित परिवार के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात मिली जानकारी के अनुसार घायल प्रधान के पति महोली (सीतापुर) के सपा विधायक अनूप गुप्ता के साढ़ू है जिसकी वजह से पुलिस-प्रशासन में अफरा-तफरी है। पुलिस ने तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें