घायल अस्पताल में भर्ती
लखीमपुर खीरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्राें में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
थाना फरधान के ग्राम चंदनलाल पुरवा निवासी लालता प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र रविप्रकाश उर्फ लालन इसी क्षेत्र के ग्राम कुशमौरी निवासी 24 वर्षीय राहुल के साथ मंगलवार को मोटर साइकिल से सीतापुर जिले के कस्बा हरगांव गया था। लौटते समय थाना खीरी क्षेत्र में ग्राम मरखापुर के पास लगभग सात बजे जेसीबी मशीन से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें रविप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल घायल हो गया। राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धौरहरा। जिला बहराइच के थाना मोतीपुर के ग्राम मझरा बढ़इया निवासी भागीरथ के 25 वर्षीय पुत्र जगदीश प्रसाद, नन्हकऊ के 40 वर्षीय पुत्र संतराम मोटर साइकिल से बुधवार को सुबह आठ बजे जिले के थाना ईसानगर क्षेत्र के कस्बा सिसैया में आए थे। लौटते समय धौरहरा थाना क्षेत्र में सिसैया और ग्राम चखलाखीपुर के बीच ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।