फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने कई समस्याओं को उठाया

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, यातायात व्यवस्था आदि को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही इन समस्याओं का निराकरण न किया गया तो युवक कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने ज्ञापन में डीएम से मांग की कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए। सुचारु रूप से बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। शहर लखीमपुर में पानी की आपूर्ति व्यवस्था बेहद दयनीय है। नागरिकों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। मांग की गई कि पानी की सप्लाई दुरुस्त कराई जाए।
ज्ञापन में मांग की गई कि सीतापुर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए तथा वहां पर रात्रि प्रकाश की व्यवस्था की जाए। जिससे राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में राजीव, आशुतोष पांडे, संजय कुमार चौधरी, संदीप जायसवाल, महेश प्रसाद, तारिक हुसैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें