फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र निकले दुर्घटना में मरे बाइक सवार

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली खीरी। क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए दोनो लोगों की शिनाख्त बाइक और कपड़ों से की गई है। पहचान करने वाली महिला ने इनमें से एक को अपना पति और दूसरे को अपना ससुर बताया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि एक मई शुक्रवार की रात्रि नौ बजे लखीमपुर मोहम्मदी मार्गपर ओदरहना पुलिया के पास एक मार्शल की टक्कर से दो बाइक सवाराें की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने लाशों का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार करवा दिया था। इन दोनो की शिनाख्त नहीं हो सकी थरी। थानाध्यक्ष मितौली महेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न थानों पर भी जानकारी देकर मृतकों का पता मालूम करने का प्रयास किया गया। घटना के एक सप्ताह बाद इनमें से एक मृतक की पत्नी अपने परिजानों के साथ थाने पहुंची। थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक व कपड़ों को पहचानते हुए बताया कि मृतक अलीहुसैन उसका पति और दूसरे मृतक उसके ससुर राजा उर्फ रजाबक्स थे। घटना के रोज दोनो लोग उसके मायके शिवपुरी थाना मैगलगंज से वापस अपने घर सकेथू थाना हैदराबाद जा रहे थे। मृतक का परिवार भट्ठे पर ईंट पाथने का कार्य करता है। परिजनों ने समझा वे घर न आकर भट्ठे पर ही चले गये होंगे। इसलिए ज्यादा खोजखबर नहीं की। ग्राम प्रधान ने बताया कि हादसे में मरे पिता पुत्र की पारिवारिक स्थित काफी दयनीय है। परिवार की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें