फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लाइन में, केंद्रों पर हो गई हजारों क्विंटल खरीद र...

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसान कर रहे जांच की मांग
पलियाकलां। क्रय केंद्रों पर किसानों की गेहूं लदी ट्रालियां अपनी बारी का इंतजार कर रहीं हैं और क्रेंद्रों के आंकड़े हजारों क्विंटल का दायरा पार कर गए। यह गेहूं कहां से आया यह अपने आप में एक सवाल है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सरकारी अमला इस सवाल का जवाब न जानता हो।
विज्ञापन

जवाब जानते हुए भी प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हैं और क्षेत्र के क्रय केंद्र संचालक आढ़तियों और कालाबाजारियों से धड़ल्ले से गेहूं खरीद रहे हैं। इसमें उन्हें मोटा मुनाफा हो रहा है। सूत्रों की मानें तो आढ़तियों से खरीदे गए गेहूं में सौ रुपये कुंटल तक का नजराना क्रय केंद्र संचालकों को मिलता है जबकि किसानों से वह बमुश्किल तीस से चालिस रुपये ही वसूल पाते हैं, उसमें भी तमाम तरह की अड़चनें और शिकायतों का डर होता है। इसका प्रमाण खुद क्रय केंद्रों के तौल रजिस्टर हैं, जिन्हें जांचने के बाद सच्चाई का पता चल जाएगा। क्षेत्रीय किसान बुरी तरह रो रहा है और संचालकों की जेब भरती जा रही है। क्रय केंद्रों पर कई दिनों तक लाइन लगाने के बाद भी तोल न हो पाने के कारण किसानाें को मजबूरन आढ़तियों के यहां गेहूं बेंचने पर मजबूर होना पड़ता है और फिर वही गेहूं क्रय केंद्रों पर आसानी से तोला जाता है। क्षेत्रीय किसानाें ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें