फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमहरा वीडीओ राजेश गौतम निलंबित

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के आदेश पर जांच में दोषी मिले थे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनता दर्शन में प्रधान द्वारा की गई शिकायत जांच में सही पाए जाने के बाद मितौली विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कैमहरा के ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार गौतम को जिला विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम कैमहरा के प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी राजेश गौतम तथा रोजगार सेवक पर शारकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार गौतम पर गलत ढंग से धन आहरण करने आदि के भी आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से जनता दर्शन के दौरान की थी। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले की जांच परियोजना निदेशक शंकर लाल ने की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद डीडीओ/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी राजेश गौतम को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक के बावत मिली शिकायत की जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें