फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना गए युवक की हादसे में मौत

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शव आया घर, मचा कोहराम
विज्ञापन

पलियाकलां। रोजी रोटी के लिए लुधियाना गए एक मजदूर युवक की वहां सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका शव रविवार को यहां लाया गया तो उसके घर कोहराम मच गया।
शहर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी राजाराम का 25 वर्षीय पुत्र कमलेश लुधियाना की एक कंपनी में काम करता था। वह अभी हाल ही में छुट्टियों में घर आया था। छुट्टियां खत्म हुईं तो वह पिछले शनिवार को फिर लुधियाना चला गया। इस शनिवार को वह लुधियाना के जनडाली कस्बे स्थित अपने कमरे से काम पर जाने के लिए निकला था। बताते हैं कि सड़क पार करते समय एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना यहां आई तो आनन-फानन में उसके परिवार वाले लुधियाना के लिए रवाना हो गए। रविवार को उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। देरशाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

00000
पिंकी को क्या पता था कि लौट कर नहीं आएगा पति
जब कमलेश घर से जा रहा था तो उसकी पत्नी पिंकी को नहीं मालूम था कि वह उससे हमेशा के लिए दूर जा रहा है। जाते समय उसने कमलेश से जल्द आने के वादे लिए थे, लेकिन विधि के विधान के आगे यह वादे झूठे साबित हुए और कमलेश पिंकी से हमेशा के लिए दूर हो गया। पिंकी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें