फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकानों में मिली अनियमितताएं, एक सस्पेंड

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसओ ने दुकानों पर छापा मारा, कोटेदाराें में हड़कंप
विज्ञापन

मोहम्मदी। जिला पूर्ति अधिकारी ने रविवार के दिन अचानक कोटे की दुकानों पर छापा मारा, जिसकी भनक लगने से अन्य कोटेदारों में हड़कंप मच गया। कई कोटेदार दुकानें बंद कर भाग गए। तो कई दुकानों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई हैं। डीएसओ ने एक दुकान को सस्पेंड करते हुए तीन दुकानों के खिलाफ जांच बैठाई है।
विज्ञापन

डीएसओ ध्रुवराज यादव ने सबसे पहले लखीमपुर केंद्रीय उपभोक्ता भंडार पर छापा मारा गया, जिसकी निर्धारित चौहद्दी में दुकान नहीं पाई गई। बीपीएल, अंत्योदय सूची, रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड, स्टाक रजिस्टर मेंटेन नहीं पाया गया। खाद्यान्न का स्टाक भी कम मिला, जिसके चलते दुकान को सस्पेंड किया गया। अन्य अनियमितताओं की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद निरस्तीकरण या रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई हो सकती है। इसके बाद कोटेदार स्कंद गुप्ता मोहल्ला शुक्लापुर दुकान बंद कर भाग गया। वहां मौजूद कार्डधारकों ने डीएसओ को बताया कि 30 किग्रा राशन देकर मूल्य अधिक ले रहा है। दुकान सील कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सहकारी क्रय विक्रय समिति की दुकान बंद पाई गई, जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। शंकरपुर छावनी के कोटेदार बल्देव प्रसाद अपनी दुकान पर मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें