फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से 14 तक डोर टू डोर बनाए जाएंगे मतदाता

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जिले में सात से 14 मई तक डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 25 मई तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए कोई भी शुल्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे तथा उन पर बैनर भी लगाए जाएंगे। ये सभी काउंटर क्रियाशील रहें। नगर पालिका और नगर पंचायय में बने इन रजिस्ट्रेशन काउंटरों का एसडीएम व तहसीलदार रेंडम चेकिंग भी करेंगे। काउंटर पर लगे बैनर पर एसडीएम, ईओ, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगर निकाय) का मोबाइल नंबर व टेलीफोन नंबर भी अंकित होगा। डीएम ने बताया कि सात से 14 मई तक विशेष अभियान चलाकर नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में डोर टू डोर मतदाता बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें