फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे ने रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी में रिश्तेदार के यहां चार माह से रह रही वृद्धा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के बेटे ने रिश्तेदार के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी रामकिशोर की ममेरी बहन 70 वर्षीय मुन्नी देवी बीते जनवरी माह से उसके यहां रह रही थी। बताते हैं कि बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर मुन्नी देवी रिश्तेदारी में रहने लगी थी। वैसे वह मूलरूप से मलिकपुर गांव की निवासी थी। बताते हैं कि इस दौरान वृद्धा ने अपनी पौने तीन बीघा जमीन अपने बेटे को न देकर रिश्तेदार रामकिशोर के नाम कर दी थी। इसी दौरान मंगलवार की रात वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामकिशोर ने बताया कि वह बीमारी से पीड़ित थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, मृतका के बेटे रामाधार को जानकारी हुई, तो उसने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। रामाधार ने बताया कि जमीन का मुकदमा कोर्ट में चल रहा था, जिसकी पेशी बुधवार को थी। इससे पहले ही उसकी मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर चौैकी इंचार्ज बंशराज पांडे ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, एसओ चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत बीमारी से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें