फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को असुविधा न हो

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
धन और बोरों की उपलब्धता भी देखी
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने किया गेहूं खरीद का औचक निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर मंगलवार को प्रमुख सचिव कर एवं निबंधन वीरेश कुमार ने यहां पहुंचकर गेहूं खरीद व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से परेशानियां पूछी और क्रय केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गेहूं खरीद व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुछ दिन पहले ही प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों से औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में प्रमुख सचिव कर और निबंधन वीरेश कुमार ने आज यहां पहुंचकर सबसे पहले मंडी समिति स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान बूटा सिंह और गुरप्रीत सिंह की किसान बही, लाए गए गेहूं की मात्रा और क्रय केंद्र पर मिलने वाले मूल्य के बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने क्रय केंद्र पर मौजूद स्टाफ, अब तक वहां हुई खरीद, भुगतान, बोरों और धन की उपलब्धता के बाबत विस्तार से जानकारी की। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से पेयजल की व्यवस्था के बाबत भी पूछा। उन्होंने डीएम सहित अन्य अधिकारियों के समय-समय पर किए गए निरीक्षण की भी जानकारी की और निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के संबंध में की गई कार्रवाई के संबंध में भी पूछा। उन्होंने सचिव मंडी समिति और डिप्टी आरएमओ को किसानों को किसी तरह की असुविधा न होने देने और उन्हें बिचौलियों के शोषण से पूरी तरह मुक्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रमुख सचिव ने चहमलपुर स्थित पीसीएफ, उपभोक्ता सहकारी संघ झखरा और लखपेड़ागंज स्थित क्रय केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डीएम अभिषेक प्रकाश, डिप्टी आरएमओ आरए प्रसाद, एसडीएम सदर आरसी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-बाक्स-
कलेक्ट्रेट भी गए
लखीमपुर। दुपहर बाद प्रमुख सचिव कर एवं निबंधन वीरेश कुमार अचानक कलक्ट्रेट जा पहुंचे। बिना तामझाम के प्रमुख सचिव सीधे डीएम कार्यालय में जब दाखिल हुए तब डीएम कार्यालय में बैठे जनता की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें