लखीमपुर खीरी। गोला में विधायक विनय तिवारी और निघासन में विधायक कृष्ण गोपाल पटेल ने नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर और देहात की विद्युतापूर्ति को अलग करने की मंशा से बनाए गए दूसरे विद्युत उपकेंद्र का विधायक विनय तिवारी ने लोकार्पण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर एक्सियन एचपी कौशल, एसडीओ मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, जेई सर्वेश सिंह, लाइनमैन फहीम बेग, लालू मिश्र, नरेंद्रमेहन टिल्लू, शिववीर सिंह, अशोक वर्मा, राजेश दीक्षित, राजू रावत, रामू तिवारी, मेराज खां, शोएब आदि मौजूद रहे।
सिंगाही। प्रदेश सरकार ने तहसील मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से तहसील मुख्यालय एवं कस्बे को अलग से बिजली सबस्टेशनों का निर्माण कराया है। इसके भवन निर्माण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं। भवन में एक अवर अभियंता कक्ष, एक केबिन रूम, एक यार्ड एवं स्टोर का निर्माण कराया गया है। अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने कसबावासियों को बताया कि 33 केवीए के इस उपकेंद्र से सिंगाही व निघासन कसबे को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ लो वोल्टेज की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर जेई अजय कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कयूम, गुलाम जिलानी सर्वेश गुप्ता, प्रहलाद भार्गव, मोहम्मद शरीफ , संजय जायसवाल, उमाकांत जायसवाल, संतोष पांडे, गुरमीत सिंह सहित काफी संख्या में कस्बावासी मौजूद रहे।