फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने नर्सिंग होम का मेडिकल वेस्ट पकड़ा

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के एक नर्सिंग होम को अपना मेडिकल वेस्ट नगर पालिका के ठेलिया चालक को देना महंगा पड़ गया, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मृत्युंजय यादव ने मेडिकल वेस्ट को पकड़ लिया। ईओ ने एडीएम की अनुमति के बाद संबंधित नर्सिंग होम के संचालक को नोटिस जारी किया है, साथ ही सफाई के प्रति लापरवाही बरतने वाले डीसी रोड के सफाई मेठ अमर सिंह को निलंबित कर दिया है और ठेका प्रथा के दो सफाई कर्मियों को हटा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिवक्ता चैंबर और कोषागार के सामने की सफाई कराने के लिए पालिका की टीम के साथ अधिशाषी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान सहपुरा कोठी से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र कर एक सफाई कर्मी ठेलिया लेकर जा रहा था। ईओ ने ठेलिया रुकवाकर चेक किया तो उसमें एक नर्सिंग होम का तमाम मेडिकल वेस्ट मिला, जिस पर ईओ ने नाराजगी जताई और दोबारा कूड़े में मेडिकल वेस्ट न लेने का निर्देश दिया। मेडिकल वेस्ट पकड़े जाने पर नर्सिंग होम की संचालिका भी वहां पहुंचीं। ईओ ने बताया कि मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर शहर के करीब 20 से अधिक नर्सिंग होम को नोटिस जारी की जा रही है। डलावघर या सड़क किनारे मेडिकल वेस्ट फेंकने पर नर्सिंग होम के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी रोड के सफाई मेठ के निलंबन के बाद पास के सफाई मेठ को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ईओ ने लोगों से अपील की कि सफाई अभियान में दुकानदार, शोरूम मालिक, ठेले वाले सभी सहयोग करें, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें