फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिकुपोषित गांव की चौपाल में स्वास्थ्य महकमा नदारद

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने सीएचसी डॉक्टरों का वेतन रोकने के दिए निर्देश
विज्ञापन

डीएम को सामने पाकर ग्रामीणों ने लगाया फरियादों का अंबार
बांकेगंज। राज्य पोषण मिशन के तहत अति कुपोषित गांव के रूप में गोद लेने के बाद बृहस्पतिवार को डीएम गौरव दयाल ने ग्रंट नंबर-10 में चौपाल लगाई। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी तो दूर सीएससी के डॉक्टर और गांव की एएनएम तक नदारद रहीं। डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर एएनएम का एक दिन और अग्रिम आदेशाें तक डॉक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने गांव वालों को साफ-सफाई, पौष्टिक आहार लेने और परिवार को सीमित रखने की सलाह दी। उन्हाेंने गांव में बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जायजा लिया। डीएम और सीडीओ ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बांकेगंज के मेला मैदान में लगी चौपाल में डीएम ने अतिकुपोषित बच्चों को देखा। उन्होंने कुपोषण की समस्या से जूझ रहे बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराने की बात कही। चौपाल में सीएचसी का कोई डॉक्टर और एएनएम मौजूद नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
चौपाल में ग्राम रमतलिया के बहादुर लाल ने गांव की सीसी रोड और पूरनपुर के सुखराज सिंह ने पाइप लाइन और बांकेगंज-गोला जर्जर सड़क की समस्या उठाई। संदीप अवस्थी ने गांव की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। चौपाल में फरियादियों की काफी भीड़ रही। ग्रामीणों ने पेंशन, आवास, शौचालय, बीपीएल कार्ड, अस्पताल आदि की तमाम समस्याएं रखीं।
चौपाल के बाद डीएम ने अधिकारियों के अमले के साथ इमलिया रजबहा में सिल्ट सफाई, भूमि संरक्षण कार्य और नलकूप का स्थलीय निरीक्षण किया। चौपाल स्थल पर सीडीओ नितीश कुमार, डीपीआरओ योगेंद्र कटियार, एसडीएम विनोद कुमार, बीडीओ भूषण कुमार, बीएसए डॉ. ओपी राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम कुमारी समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
सीडीओ ने बांकेगंज बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया
सीडीओ नितीश कुमार ने बांकेगंज मेन मार्केट में पंचायत की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ भूषण कुमार को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें