निघासन में शीघ्र खोला जाएगा सत्संग भवन और वृद्धाश्रम
निघासन। फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो ने कहा कि हरि नाम हर बीमारी और दुखों का इलाज है। हरि नाम जपने से आत्मा रूपी बर्तन साफ होता है। उन्हाेंने कहा कि शीघ्र ही निघासन में सत्संग भवन और वृद्धाश्रम खोला जाएगा।
उन्हाेंने कहा कि धर्म और राजनीति के भेदभाव को छोड़कर जब सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के धार्मिक स्थलों पर जाकर एकता का परिचय देंगे तभी हिंदुस्तान की पहचान बनेगी।
कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित अपने आवास पर फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो ने अध्यात्म से जुड़ी बातें पत्रकारों से साझा कीं। कहा कि फिल्मी दुनिया की चकाचौंध की दुनिया से बेहतर ईश्वर का नाम जपना है। परमात्मा का नाम लेने से सारे दुखों का अंत हो जाता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निघासन में ‘हरिनाम के चमत्कार’ फिल्म बनेगी। इसके अलावा जासूसी पर आधारित फिल्म पेंथर भी लोगों को दिखाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि फिल्म दिखाने से पहले लोगों को अध्यात्म से जोड़ने के लिए सत्संग भी होगा। ईश्वर से जुड़ने के लिए झूठ, फरेब, धोखाधड़ी आदि को छोड़ना होगा।