लखीमपुर खीरी। राजापुर पुलिस चौकी के सामने पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर तेज रफ्तार बोलरो ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
परिवारीजनों के मुताबिक कस्बा निवासी मुन्ना का 22 वर्षीय पुत्र इस्लामुद्दीन लखीमपुर में पलिया बस अड्डे के पास स्थित खराद के कारखाने पर काम करता था, बताते हैं शनिवार की रात करीब 10 बजे वह साइकिल से घर जा रहा था, तभी पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार में आ रही बोलरो ने उसे टक्कर मार दी, हादसे में इस्लामुद्दीन की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बोलेरो चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।