फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कमजोर है हिंदुस्तान की मुस्लिम कयादत’

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीबुर्रहमान
विज्ञापन

- प्यार में धोखा करने वालों को सजा मिलनी चाहिए
लखीमपुर खीरी। पंजाब के शाही इमाम और मजलिस अहरार इस्लाम हिंद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हबीबुर्रहमान सानी लुधियानवी ने जहां दिल्ली के शाही इमाम के पुत्र की दस्तारबंदी को सही ठहराया, वहीं देश की मुस्लिम कयादत को कमजोर बताया। दिल्ली के शाही इमाम के पुत्र की दस्तारबंदी में शामिल होकर लखीमपुर आए पंजाब के शाही इमाम यहां पत्रकारों से रू-ब-रू थे।
उन्होंने दिल्ली के शाही इमाम के पुत्र की दस्तारबंदी पर उठ रहे सवालों के बारे में कहा कि इस पर हाईकोर्ट ने भी रोक नहीं लगाई है। यूपी में हो रहे दंगों के लिए उन्होंने कहा कि चालबाज विदेशी ताकतें देश की हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहती हैं। इस साजिश को हिंदू और मुसलमान दोनों को समझना चाहिए।
विज्ञापन

लव जेहाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जेहाद तो देश को आजाद कराने के लिए किया जाता है उसके साथ लव शब्द जोड़ना गलत है। जो लोग प्यार के नाम पर किसी के साथ धोखा करते हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। ताजमहल को वक्फ की संपत्ति घोषित करने के मामले पर उन्होंने कहा कि मुगलों की बहुत संपत्तियां हैं वे सभी वक्फ की तो नहीं हो जाएंगी। बोले, मैं आजम खां के बयान से सहमत नहीं हूं।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इसहाक, मौलाना मुस्तकीम, मौलाना अब्दुल सत्तार और मजलिस अहार इस्लाम हिंद के प्रदेश अध्यक्ष नसीम उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें