फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर सरेशाम सर्राफ से लाखों लूटे

Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना-चांदी, 80 हजार की नगदी और बाइक लूटी
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र में सरेशाम हुई वारदात से दहशत
बेहजम (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ से 250 ग्राम सोना, करीब चार किलो चांदी, 80 हजार रुपये नकद और बाइक लूट ली। सरेशाम इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित सर्राफ ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। लूटी गई बाइक फरधान थाना क्षेत्र के बेलगांव के पास बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

बेहजम निवासी सर्राफ बबलू रस्तोगी की नीमगांव में सोने-चांदी की दुकान है। बताते हैं कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे बबलू अपने भतीजे प्रिंसू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी बेहजम-नीमगांव रोड पर मलिकपुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह सशस्त्र बदमाशों ने सर्राफ की बाइक पर डंडा मारकर उसे गिरा दिया। उसके बाद सर्राफ को तमंचा दिखाकर दहशतजदा करने के बाद उससे सोना-चांदी, नगदी और बाइक लूट ली। पीड़ित सर्राफ बबलू ने बताया कि बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ मिथलेश कुमारी दीक्षित, एसओ परशुराम ओझा समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और सर्राफ से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश में इलाके की कांबिंग शुरू कर दी। एएसपी ने बताया कि सर्राफ की ओर से तहरीर मिल गई है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें