फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा को असम से मिलेंगे नौ गैंडे

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ जाएगा गैंडों का कुनबा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से नौ गैंडे जल्दी ही मिलने वाले हैं। गैंडों के हस्तांतरण के लिए असम सरकार और काजीरंगा पार्क प्रशासन ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
गैंडों के हस्तांतरण को लेकर मगंलवार-बुधवार को गुवाहटी में असम के मुख्य वन संरक्षक के साथ हुई बैठक में दुधवा पार्क के उपनिदेशक वीके सिंह ने हिस्सा लिया। सिंह ने बताया कि असम और पश्चिम बंगाल में गैंडों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें नर गैंडों की संख्या ज्यादा है और वहां से गैंडों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना है। इसके मद्देनजर उप निदेशक ने दुधवा पार्क के लिए तीन नर और छह मादा गैंडे देने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति हो गई। बाद में असम के वन मंत्री रकीबुल हसन ने भी इस पर मुहर लगा दी है। तकनीकी परीक्षण करने के बाद प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें