लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी मो. हफीज की पत्नी आमिना (65) रविवार की दोपहर ऑटो से राजापुर जा रही थी। ऑटो में बैठे युवक ने आमिना को रास्ते में ही उतार लिया और उसे बातों में फंसाकर पायल, कंगन आदि जेवर उतरवा लिए। महिला ने ठगी किए जाने की शिकायत पुलिस से की है।
कोतवाली में दी गई तहरीर में आमिना ने बताया कि वह घर से अपने बड़े बेटे के यहां राजापुर ऑटो में बैठकर जा रही थी। उसी ऑटो में बैठे युवक ने आमिना को बातों में फंसा लिया। उसके जेवर उतरवाकर कहा कि वह जल्द ही लौटेगा लेकिन काफी देर बीतने के बावजूद जब युवक नहीं आया तो पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की।