फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूर मोहम्मद हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 22 Oct 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का दावा, हत्या में प्रयोग किया तमंचा मिला
विज्ञापन

घटना के तीसरे दिन भी तैनात रहा पीएसी बल
निघासन। रविवार की रात गांव दिदारू टांडा में नूरमोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों का चालान भेजा है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद करने का दावा है। अनहोनी के डर से गांव में घटना के तीसरे दिन भी पीएसी बल तैनात है।
गांव दिदारू टांडा में रविवार की रात करीब 10.30 बजे खाना खाकर नल पर हांथ धोने गए नूरमोहम्मद को करीब आधा दर्जन लोगों ने जमीनी रंजिश के चलते गोली मार दी थी। घायलावस्था में लखीमपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां रईशा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दिनेश सिंह, कामता, चतरसिंह और ऊधम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा कामता के पास से बरामद किया गया है। उधर सीओ रामासरे ने बताया कि जांच में हलका दरोगा पर लगाए गए आरोप गलत पाए गए है। हलका दरोगा ने किसी का पक्ष न लेकर दोनों पक्षों का मारपीट तथा शांतिभंग की आशंका में चालान किया था।
विज्ञापन

-----
सांसद से मिले ग्रामीण
दिदारू टांडा में नूरमोहम्मद की हत्या के बाद पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण सांसद अजय मिश्र ‘टेनी’ से मिले। पुलिस ने अब तक शांती देवी के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सांसद ने एसपी से फोन पर बात कर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

------
दिदारू पहुंचे विधायक
सपा विधायक केजी पटेल गांव दिदारू टांडा पहुंचे। उन्होंने नूरमोहम्मद के घरवालों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। विधायक ने गांव वालों से शांति बनाए रखने को कहा। इस दौरान दिलनवाज, ज्वालाप्रसाद गुप्ता, आरके बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें