फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महाकुंभ जाएंगी 95 रोडवेज बसें... 29 बसों के भरोसे रहेंगे 20 हजार यात्री

Thu, 23 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर से रोडवेज बसों को महाकुंभ में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। 95 बसें महाकुंभ में जाएंगी। ऐसे में सिर्फ 29 बसों के भरोसे 20 हजार यात्री रहेंगे। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर का रोडवेज बस अड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में महाकुंभ मेले के लिए रोडवेज की बसों को रवाना करने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर तक मांगी गईं बसों को भेज दिया जाएगा। इसके चलते लंबे रूट पर बसाें के लिए मारामारी होगी। डग्गामार वाहनों को फायदा होगा, साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बेड़े में 124 सरकारी व 77 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। लखनऊ, दिल्ली, जयपुर, गौरीफंटा समेत तमाम रूटों पर सरकारी बसों को दौड़ाया जाता है। अनुबंधित बसें लोकल मार्ग पर संचालित होती हैं। रोजाना ही करीब 20 हजार लोग सफर करते हैं और निगम को 22 से 24 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। प्रयागराज में कुंभ शुरू होने के बाद हरदोई मुख्यालय से बसों की मांग की गई थी। प्रारंभ में 105 बसों का पत्र आया था, लेकिन इसे संशोधित करते हुए 95 बसों की मांग की गई।

बुधवार से बसों को महाकुंभ में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न रूटों पर गईं बसों के लौटने के बाद प्रयागराज भेजा जा रहा। कुंभ में बसें भेजने के चलते लंबे रूट से बसों को हटाया गया। अधिकारियों की मानें तो दिल्ली रूट पर संचालित 25 बसों को हटाकर प्रयागराज भेजा जाएगा। इसी तरह गौरीफंटा की तीन, जयपुर रूट की दो, पलिया समेत कई रूटों से बसों को हटाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर तक सभी बसों को प्रयागराज भेजने के बाद विभिन्न रूटों पर सन्नाटा पसर जाएगा। लंबे रूटों पर जाने के लिए बसें तक नहीं मिलेंगी। इसका फायदा डग्गामार वाहन उठाएंगे। वे मनमाने रुपये वसूलने के साथ ओवरलोड तरीके से संचालन भी करेंगे। इसी तरह खाली चल रही ट्रेनों में सवारियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

अनुबंधित रूट की बसों का समय बढ़ाकर देंगे राहत
तमाम रूटों पर अनुबंधित बसों का संचालन होता है। बरेली रूट पर प्रत्येक दस मिनट में बस चलती है। दूसरे रूटों पर बसों को भेजने के लिए दस के बजाय 20 मिनट पर गाड़ियों को चलाया जाएगा। लखीमपुर, बंडा, पुवायां, मैलानी आदि रूट पर अनुबंधित बसों को चलाया जाएगा।

कार्यवाहक एआरएम शैलेंद्र प्रकाश ने बताया कि बसों को कुंभ में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। ट्रिप से लौटकर आने वालीं बसों को लगातार भेजा जा रहा। खाली होने वाले रूट पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यात्रियों के लिए बसों को चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें