फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप के तल्ख तेवर जारी, सूनी रहीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जेठ महीने की शुरुआत में अभी एक दिन बाकी है, लेकिन गर्मी से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को कड़ी धूप के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। कई सड़कें भी सूनी दिखीं। हालांकि एक दो-तीन दिनों से पारा कुछ नीचे आया है लेकिन इससे राहत नहीं मिल रही है। एक समय पारा 43 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

तीन-चार दिन से आसमान में हलके बादल दिख रहे हैं। हवा में भी कुछ नमी बढ़ी है। यही वजह है कि पारा कुछ नीचे आया है। एक सप्ताह पहले तक लोग गर्म हवा से परेशान थे। दोपहर में घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता था। अधिकांश सड़कें सूनी हो जा रही थीं। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में मामूली गिरावट भी दर्ज किये जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार से फिर पारा चढ़ने लगेगा। अगले सप्ताह में लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर वायुदाब बनने से बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसका असर आंशिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें