90 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला शुक्लापुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लगभग 90 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद कर लिया। मौके से अभियुक्त फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के एक मोहल्ले में मांस बाहर से लाकर बिक्री होता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कस्बे के शुक्लापुर मोहल्ले में दबिश दी। जहां इदरीश के घर से मांस बरामद हो गया लेकिन वह अपने साथी शानू, जुबेर के साथ पीछे की दीवार कूदकर भाग गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कस्बा इंचार्ज जेपी यादव की तहरीर पर गोवध अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।