फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल पर्चियां न आने से क्रयक्रेंदों पर सन्नाटा, किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पर्चियां न आने से क्रय केद्रों पर सन्नाटा, किसानों में रोष

तिकुनियां। सरजू सहकारी चीनी मिल क्षेत्र के कई गन्ना क्रय केद्रों पर तौल पर्चियां न आने से सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे पेड़ी गन्ना निकालकर किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र खैरटिया के किसान शमशेर सिंह, भगवंत सिंह, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, सज्जन सिंह, दिनेश कुमार, अमेरिका प्रसाद आदि किसानों ने बताया कि चालू पेराई सत्र में किसानों को पर्चियां बहुत ही कम मिल रही हैं। इससे किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। सेंटर पर गन्ना न होने के कारण ढुलाई ठेकेदारों के वाहन भी खाली खड़े हैं। 22 दिसंबर तक क्रय केंद्र खैरटिया पर करीब 600 क्विंटल खरीद की पर्ची आई हैं। इसके बाद आगे पर्ची देने को कहा गया है। किसानों का कहना है कि पिछले साल 800 से 1000 क्विंटल प्रतिदिन तौल के लिए गन्ने की पर्ची आती थी, जिससे गन्ना आसानी से निकल रहा था। ग्राम निबौरिया के मिल गेट के किसान मुन्नालाल मिश्रा, अमरिका प्रसाद आदि बताते हं कि मिल काफी धीमी गति से पेराई कर रही है। अभी तक दो से तीन ही पर्चियां किसानों को मिली हैं। जिसके चलते किसान पेड़ी गन्ने को निकालकर गेहूं की बुवाई नहीं कर पाए हैं। किसानों ने डीएम से मिल संचालन सही ढंग से कराया जाने एवं गन्ना पर्ची शीघ्र ही निर्गत कराए जाने की मांग की। खैरटिया क्रयकेंद्र प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि 600 कुंटल की पर्ची आई है। इसमें 300 क्विंटल गन्ने की तौल कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


जूस का पाइप लीक कर रहा था, जिससे थोड़ी दिक्कत आई है, जिसे ठीक करा दिया गया है। किसानों को अब भरपूर पर्चियां मिलेंगी।
- कप्तान शर्मा, चीफ इंजीनियर सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें