फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात जागकर हाथियों से फसल की रखवाली कर रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रात में जागकर हाथियों से फसल बचा रहे किसान
तिकुनियां। ग्राम पंचायत खैरटिया के मजरा गांव अनूप नगर में हाथियों के उत्पात से किसान परेशान हैं। किसान मशाल जलाकर और ढोल आदि बजाकर रात जागकर बिताने को विवश हैं। सूचना के बाद भी वन विभाग ने कोई सुधि नहीं ली है। इससे किसानों में रोष है
विज्ञापन

ग्राम अनूप नगर निवासी किसान गुरमीत सिंह, इंदर सिंह, मनजीत सिंह, गुरनाम सिंह, सुमन सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश सिंह आदि किसानों ने बताया कि हाथियों का झुंड बहराइच के कतर्निया और दुधवा जंगल से निकलकर अंधेरा होते ही खेतों में आ जाते हैं। सोमवार की शाम 7.30 बजे खेतों में आ गए। गन्ना और गेहूं की फसल रौंद कर बर्बाद कर दी। किसानों ने पटाखे दागे। मशाल जलाकर ढोल आदि पीटा। तब जाकर कहीं हाथी खेतों से भागे। हाथियों के झुंड ने ग्राम अनूपनगर के किसानों की करीब 10 एकड़ गन्ने की फसल नष्ट कर दी है। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। यह जमीन राजस्व की है। किसानों का आरोप है कि निघासन रेंज को सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी-अधिकारी मौके पर नहीं आया। हाथियों को जंगल में वापस भेजने का भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इससे किसान और ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

---------
सूचना मिली है। मौके पर कर्मचारियों को भेजा जा रहा है, जो नुकसान हुआ होगा उसकी जांच कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह रेंजर, उत्तर निघासन वन रेंज बेलरायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें