फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बीडीसी ने डीएम का नोटिस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कुंभी (गोला) ब्लाक प्रमुख प्रतिभा सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 19 नवंबर को होने वाली बैठक के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 122 बीडीसी सदस्यों को नोटिस भेजे हैं, जिसमें अब एक और बीडीसी सदस्य चांदनी ने रजिस्टर्ड डाक को लौटा दिया है। नोटिस लौटाने की बाबत महेशपुर की बीडीसी सदस्य चांदनी ने बताया कि उनके नाम के आगे पिता या पति का नाम नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन

कुंभी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ 23 अक्तूबर को भाजपा विधायक अरविंद गिरि की अगुआई में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके बाद प्रमुख प्रतिभा सिंह ने डीएम से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया था और अविश्वास प्रस्ताव पर किए गए हस्ताक्षर और अंगूठा को फर्जी बताया था। जांच में सामने आया कि 47 बीडीसी के शपथ पत्र दोनों में शामिल हैं। इस पर एसडीएम के सामने बीडीसी सदस्यों को परेड कराई गई, जिसमें 73 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मिले थे। इसके बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुंभी ब्लाक सभागार में 19 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे का समय निर्धारित किया है। इस बैठक में प्रतिभाग करने के लिए डीएम ने दो नवंबर 2018 को सभी 122 सदस्यों को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजा था। 13 नवंबर को रसूलपुर निवासी बीडीसी सुमन ने नोटिस को लौटा दिया था। अब महेशपुर की सदस्य चांदनी ने भी नोटिस लौटा दिया है। उधर इस बाबत डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद का कहना है कि दो-चार सदस्यों द्वारा नोटिस लौटाए जाने से भी बैठक की कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रजिस्टर्ड डाक के अलावा बीडीओ के माध्यम से भी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें