फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये भेजने का लालच देकर खाते से हजारों उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये भेजने का लालच दे खाते से हजारों उड़ाए
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक
अमर उजाला ब्यूरो
फरधान। खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से एटीएम कोड पूछकर उसके खाते से तीन हजार एक सौ रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोरैयाजंगल निवासी युवक शमीम ने बताया कि वह कानपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में डीलर है। शनिवार सुबह 11.31 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। पूछने पर कालर ने अपना नाम मुकेश गुप्ता बताते हुए कहा कि जिस कंपनी में वह कार्य करता है। उसी कंपनी से बोल रहा हूं। पूछे जाने पर कालर ने बताया कि आपने जो प्रोडक्ट बिक्री किए थे। उसका मेहनताना आठ हजार रुपये आपके खाते में भेजना है। इतना कहकर उसने शमीम से उसके मम्मी-पापा का नाम, निवास स्थान आदि की जानकारी ले ली। साथ ही 16 अंको का एटीएम नंबर मांगा। शमीम को कुछ शक होता इससे पहले उसने कंपनी में बनी शमीम की आईडी बताकर उसे विश्वास में ले लिया। शमीम के मुताबिक यह आईडी सिर्फ डिस्ट्रीब्यूटर को पता होती है। उसे लगा यह कंपनी की ही काल है और उसने 16 अंकों वाला एटीएम नंबर बता दिया। बताने के कुछ देर बाद उदयपुर महेवा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से उसके खाते से 31 सौ रुपये कटने का मोबाइल पर मैसेज आ गया। यह देख वह सन्न रह गया। उसने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर काल कर पूरी बात बताई। मामले में मैनेजर ने जांच के बाद ही कुछ बता पाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें