फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली जुलाई से हेलमेट पहनना हुआ अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पहली जुलाई से हेलमेट पहनना हुआ अनिवार्य
एसपी ने चेकिंग के लिए गठित किए 10 दस्ते
तीसरी बार बिना हेलमेट पकड़े गए तो निरस्त होगा लाइसेंस

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शासन के आदेश पर पहली जुलाई से सभी जिलों के साथ लखीमपुर खीरी में भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। एसपी ने आदेश का पालन कराने के लिए शहर और थाना खीरी क्षेत्र में उड़न दस्ते गठित किए हैं। यह दस्ते बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पहली बार में 100 और दूसरी बार में 300 रुपये जुर्माना होगा। यदि तीसरी बार पकड़े गए तो पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
सड़क हादसों में ज्यादातर लोगों की मौत सिर पर चोट लगने से होती है। एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि जनहानि को रोकने के लिए शासन ने पहली जुलाई से हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए शहर और थाना खीरी क्षेत्र को मिलाकर कुल 10 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों पर भी होगी छापामारी
बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले छात्र-छात्राओं पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि पहली जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। टीमें स्कूलों में जाकर बिना हेलमेट पहनकर बाइक या स्कूटी चलाने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगी। उनके अभिभावकों को बुलाकर दोबारा बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस पर वाहन न चलाने देने की हिदायत देगी।
विज्ञापन



बिना हेलमेट न चलाएं दो पहिया वाहन
27 एलकेएच 5
एसपी रामलाल वर्मा ने बाइक चालकों से अपील की कि बाइक चलाते समय अपने जीवन हित में हेलमेट अवश्य पहने। इससे जीवन सुरक्षित रहेगा और परिवार खुशहाल रहेगा। बिना हेलमेट किसी को भी दो पहिया वाहन चलाने की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें