09 एलकेएच 401, 402
निघासन, मितौली, धौरहरा में
लोक कल्याण मेला आज से
- पलिया में तैयारियों को लेकर हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिले के निघासन, मितौली और धौरहरा में लोक कल्याण मेला 10 और 11 अप्रैल को लगेगा।
धौरहरा में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं परियोजनाएं विकास विभाग, नगर विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि अपने स्टाल लगाकर डाक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने अधिकारियों संग बैठक कर निर्देश दिए।
पलियाकलां में सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 और 12 अप्रैल को लोक कल्याण मेला लगेगा, जिसकी तैयारियों के लिए एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने एक बैठक कर अधिकारियों का मेले की रूपरेखा समझाई। इस मौके पर तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, बीडीओ राघवेंद्र तिवारी, सीडीपीओ सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।