फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के सचिवों ने किया कार्यबहिष्कार, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड-4
विज्ञापन

02 एलकेएच08
ग्राम पंचायतों के सचिवों
ने किया कार्य बहिष्कार
लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण कराने से खड़े किए हाथ
- पैसा लाभार्थी को देने के बाद सचिव पर कार्रवाई को बताया अनुचित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के सभी गांवों को दो अक्तूबर से पहले खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) किए जाने के लक्ष्य से हलकान ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों (सचिवों) ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। इसमें कहा है कि शौचालय निर्माण के लिए पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में दिया जा रहा है, जो पैसे निकालकर अन्य कार्यों में खर्च कर देते हैं। शौचालय निर्माण कराने के लिए सचिव को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की जाती है, जो उचित नहीं।
ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के संयुक्त आह्वान पर जिले भर से सचिव पहले विकास भवन में जुटे। इसके बाद पैदल मार्च और प्रदर्शन करते हुए सभी लोग कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां संगठन की मांगों के समर्थन में डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

डीएम के बुलावे पर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव और अनुज अवस्थी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल वार्ता के लिए पहुंचा। अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि सीएलटीएस विधा युक्त ट्रिगरिंग टीमें/ स्वच्छता चैंपियन्स/ स्वच्छता प्रेरक की नियुक्ति की गई, जिनका कार्य लाभार्थियों को प्रेरित कर शौचालय बनवाना है, लेकिन यह टीमें अपने उत्तरदायित्वों छोड़कर सचिवों के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं, जिससे इन टीमों पर धनराशि खर्च करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देने के बाद सचिवों ने विलोबी मेमोरियल मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में उत्तम बंसवार, राघवेंद्र वर्मा, केके गुप्ता, दिनेश चंद्र मिश्रा, अनुराग पांडेय, शालिनी शर्मा, दीपिका त्रिपाठी, नीरज प्रियदर्शिनी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें