मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। साथ ही मतदान के दिन पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद रहेगा। इसके अलावा एक सेक्शन पीएसी भी रिजर्व रहेगी, जिसका आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग किया जाएगा।
सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल टीमें भी लगातार सक्रिय रखी जाएंगी। हर बूथ पर एक महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। नगर के सबसे बड़े मतदान केंद्र रामलीला इंटर कॉलेज के कुल नौ बूथों पर एक सेक्शन पीएसी के अलावा, दो उपनिरीक्षक, नौ कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल एवं 18 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। तीन मोबाइल टीमें, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर, दस कांस्टेबिल और चार होमगार्ड होंगे, वह भी मतदान के दौरान लगातार सक्रिय रहेगी। मतदान के दौरान तीन पुलिस पिकेट चमन चौराहा, रामलीला गेट के पास और सिंगहिया में लगेंगी। एक प्लाटून पीएसी को रिजर्व रखा गया है। इससे पहले पुलिस फोर्स ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च
मैैलानी।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने थाने में आयोजित प्रत्याशियों, एजेंटों की बैठक में कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पर्याप्त पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी का इंतजाम है। उन्होंने कहा कि किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान को देखते हुए नगर में चमन चौराहा, राजामंडी चौराहा, चांदपुर चौराहा, हनुमान मंदिर, तिकुनियां तिराहा कुल पांच स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। मतदान के दिन सुबह से शाम पांच बजे तक नगर की सीमाएं सील रहेंगी। बैठक में तमाम प्रत्याशी और उनके एजेंट मौजूद रहे। उधर, पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ नगर में गली-कूंचों तक में फ्लैग मार्च किया।
बिना किसी भय के करें मतदान
लखीमपुर खीरी।
तदान से पूर्व मंगलवार को सीओ निघासन ने एसओ सिंगाही के साथ कस्बा सिंगाही में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को पुलिस के सतर्क होने का अहसास कराया।
मंगलवार की दोपहर बाद सीओ निघासन सविरत्न गौतम थाना सिंगाही पहुंचे। उन्होंने एसओ नर्वदेश्वर तिवारी और भारी पुलिस बल के साथ सिंगाही कस्बे में पैदल फ्लैग मार्च किया। सीओ ने लोगों से अपील की कि बिना किसी डर के मतदान करें। अगर कोई डराता धमकाता है तो इसकी जानकारी उन्हें तुरंत दें।