फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरा ने पलटी बाजी, भाजपा प्रत्याशी को लड़ाएंगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरने वाली निवर्तमान पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने अब अपना इरादा बदल दिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का एलान कर अपना नामांकन वापस ले लिया है। डॉ. इरा ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में पत्रकारों से कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी और भाजपा प्रत्याशी निरुपमा बाजपेयी को जिताएंगी।
नगर पालिका परिषद लखीमपुर की निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. इरा श्रीवास्तव को टिकट नहीं मिला तो 10 नवंबर को बगावत करते हुए वह निर्दलीय नामांकन कराकर चुनाव मैदान में कूद पड़ीं। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने में लग गए थे। हालांकि डॉ. इरा ने समर्थकों से जनसंपर्क और प्रचार जारी रखा। उधर, सोमवार को भाजपा की प्रेस कांफ्रेन्स में पहुंचीं डॉ. इरा ने भाजपा प्रत्याशी निरुपमा बाजपेयी को ही चुनाव लड़ाने का एलान करते हुए नामांकन वापस लेने का एलान कर दिया। इस पर भाजपा नेताओं समेत पार्टी प्रत्याशी ने भी डॉ. इरा श्रीवास्तव का मुंह मीठा कराया। इसके बाद पार्टी नेताओं के साथ कलक्ट्रेट जाकर अपना नामांकन वापस ले लिया। इस दौरान भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री और निकाय चुनाव के जिला प्रभारी दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, भाजपा प्रत्याशी निरुपमा बाजपेयी, डॉ. सतीश कौशल बाजपेयी मौनी, कुमुदेश शंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन में जगह दिए
जाने की दी जानकारी
भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री दिनेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने हस्तक्षेप कर डॉ. इरा से वार्ता की, जिस पर वह चुनाव न लड़ने पर सहमत हो गई। अब वह पार्टी प्रत्याशी को जिताएंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही डॉ. इरा को प्रदेश संगठन में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं
निकाय चुनाव के जिला प्रभारी दिनेश तिवारी का कहना है कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी 10 सीटों को जीतकर पार्टी की झोली में रखना ही लक्ष्य है। सभी प्रत्याशियों को चयन बहुत अच्छा हुआ है। पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी ने सम्मान दिया है। जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेता जिले में भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें