फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुसौरिया निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। मृतक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में युवक को शराब का आदी बताया है।
विज्ञापन

भुसौरिया गांव निवासी रामभरोसे के पुत्र राजू(25) ने घर के कमरे की छत के कुंडे में अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने जब राजू का शव फंदे से लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि राजू शनिवार को करनपुर मुर्तिहा अपनी बहन के यहां भइया दूज कराकर देर शाम शराब के नशे में घर आया था। घर आने के बाद परिवार वालों से झगड़कर वह कमरे में चला गया। जब खाना बनकर तैयार हो गया तो उसे भोजन के लिए बुलाया गया। बाहर न निकलने पर जब परिवार के लोगों कमरे में जाकर देखा तो राजू का शव छत के कुंडे से लटक रहा था। शव लटकता देख घर में कोहराम मच गया। राजू की अभी छह माह पूर्व शादी हुई थी। राजू की मौत से पिता रामभरोसे, माता लक्ष्मी देवी, पत्नी रिंकी देवी और बड़े भाई वीरपाल सहित परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मृतक राजू शराब का आदी था। मौके पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें