लखीमपुर खीरी/धौरहरा खीरी। चौधरी बेचेलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय रसूलपुर में दो दिवसीय कृषि मेला एवं पशु प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया, जिसमें किसानों को कृषि एवं पशुपालन संबंधी जानकारी दी गई।
मेले का शुभारंभ गन्ना निदेशक लखनऊ और शाहजहांपुर ने संयुक्त रूप ने पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी की मौजूदगी में दीप जलाकर किया। लखनऊ के गन्ना अनुसंधान केन्द्र निदेशक एडी पाठक ने कहा कि किसानों ने देश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश अब महाराष्ट्र की बराबरी कर रहा है। इसका श्रेय हमारे किसानों और उन्नत तकनीक को जाता है ।
मेले का शुभारंभ पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी की मौजूदगी में गन्ना डायरेक्टर गन्ना अनुसंधान परिषद शाहजहांपुर डॉ. बीएल शर्मा और लखनऊ के गन्ना अनुसंधान केंद्र के निदेशक एडी पाठक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मेले में किसानों के लिए विभिन्न कंपनियों के ट्रैक्टर कृषि यंत्र, बीज, मोटर साइकिल, बीज भंडार, जैविक खाद के अलावा दुग्ध उत्पादन और घरेलू अचार मुरब्बों के स्टॉल लगाए गए हैं। किसान इन स्टॉलों से खरीदारी भी कर रहे हैं।
कृषक मेले में हुई विचार विमर्श विज्ञान गोष्ठी में निदेशक एडी पाठक ने कहा कि गन्ना उत्पादन उत्तर प्रदेश अब महाराष्ट्र की बराबरी कर रहा है। इसका श्रेय हमारे किसानों और उन्नत तकनीक को जाता है। राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि किसानों की बदहाल स्थिति को सुधारने में गन्ने का विशेष योगदान है। पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र की भूमि सबसे अच्छी है। यहां अन्य प्रदेशों की तुलना में कम लागत में फसलों से ज्यादा मुनाफा मिलता है। सपा जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक गोला विनय तिवारी, निवर्तमान चेयरमैन राजीव जायसवाल, ज्येष्ठ गन्ना विकाश निरीक्षक मार्कन्डेय मौर्या, गन्ना सचिव टीएन यादव गोविंद शुगर मिल के जीएम केन बीके सिंह, कॉलेज के प्राचार्य कांती प्रसाद, कॉलेज प्रबंधक वरुण सिंह ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।