फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा पार्क प्रशासन ने तालाबों व जलाशयों की बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। भीषण गर्मी बढ़ने से दुधवा नेशनल पार्क के वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर पार्क प्रशासन ने तालाबों व जलाशयों की निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही पानी का कोई संकट न हो इसके लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और खाली जलाशयों को विभिन्न साधनों के जरिए उनमें पानी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही सबसे विकट समस्या पानी की हो जाती है। गर्मी में पानी की तलाश में वन्यजीव जंगल के बाहर का भी रास्ता देखने लगते हैं। इसके लिए पार्क प्रशासन ने गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए तालाबों व जलाशयों में पेयजल की व्यवस्था की थी जिसपर पार्क की तरफ से निगरानी बढ़ा दी गई है। वन्यजीवों की झुंड दुधवा नेशनल पार्क के जलाशयों व तालाबों के आसपास आसानी से दिख जाते हैं। जिसको लेकर तालाबों व जलाशयों की निगरानी बढ़ाई गई है। बताते चलें कि पार्क क्षेत्र की सोठियाना, गौरीफंटा, किशनपुर, झादीताल, बांकेताल सहित छोटे व बड़े मिलाकर लगभग 40 जलाशय व तालाब स्थित हैं। जिसमें पार्क प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। इस बाबत दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि तालाबों व जलाशयों की निगरानी का रूटीन वर्क होता है, इस वर्क के तहत तालाबों व जलाशयों के पास पार्ककर्मी जाकर वहां की स्थिति देखते हैं। बताया कि गर्मी के मौसम में वन्यजीवों को पानी काफी आकर्षित करता है और गर्म मौसम से बचने के लिए वह जलाशयों व तालाबों के आसपास भारी तादाद में दिख जाते हैं। उनको दिक्कतें न आएं, इसके प्रयास पार्क प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें