फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन उपज का दोहन रोकने को वन विभाग लगाएगा दो बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वन उपज का दोहन रोकने को वन विभाग लगाएगा दो बैरियर

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन जंगल से अवैध कटान, वन संपदा के दोहन आदि को रोकने के लिए वन विभाग भीरा और मैलानी रेंजो में दो नए बैरियर लगा रहा है। इन बैरियरों पर वन कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंजों के बीच पक्की सड़क से वन माफिया जंगल की लकड़ी का कटान कर आसानी से निकल जाते थे। गश्त के दौरान या मुखबिर की सूचना के बाद ही जंगल से कटान की गई लकड़ी का पता लग पाता था। माफिया जंगल से वन उपज का दोहन कर जंगल मार्ग से आसानी से निकल जाते थे। डीडी ने बताया कि भीरा और मैलानी के बीच कोई बैरियर न होने से माफिया बेखौफ थे। अब मैलानी और भीरा रेंज जंगल में वन उपज का दोहन रोकने के लिए दोनों रेंजों की सीमा पर दो नए बैरियर लगाए जा रहे हैं। इसमें एक बैरियर मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट जंगल बार्डर से सटे गांव इंदिरानगर और भीरा रेंज की चक बीट जंगल बार्डर पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें