फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक से फर्राटा भरने वाले सरकारी जीप से करेंगे गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरी की बाइक से फर्राटा भरने वाले सरकारी जीप से करेंगे गश्त
एसपी ने फिर विवादित चेहरों को सौंप दी थानों की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। विधायक-फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक के बीच ऑडियो बम विवाद के बाद एसपी ने फूलबेहड़ में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती कर दी है। साथ ही पांच निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। मितौली प्रभारी निरीक्षक को रिवर्ट कर उनके स्थान पर उपनिरीक्षक को बतौर एसओ तैनात किया है। नवीन तैनाती पाने वाले थाना फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक और मितौली एसओ विवादित रहे हैं। थाना मितौली भेजे गए उपनिरीक्षक पुनीत कुमार सिंह को एसपी ने तीन साल पहले चोरी की बाइक चलाने पर लाइनहाजिर किया था, लेकिन अब वह सरकारी जीप से गश्त करेंगे।
श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी और थाना फूलबेहड़ के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर के बीच शुरू हुई रार शनिवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने पर सामने आई थी। पहले ऑडियो में विधायक ने जूता मारने की बात कही थी। ऑडियो वायरल होने को एसपी ने अनुशासनहीनता माना था और इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर को लाइनहाजिर कर दिया था। बताते हैं कि विधायक की भाषा को लेकर कोई इंस्पेक्टर फूलबेहड़ जाने को तैयार नहीं था। हालांकि एसपी ने सोमवार की रात स्थानांतरण सूची जारी करते हुए एएचटीयू प्रभारी घनश्याम राम को थाना फूलबेहड़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया है, जबकि डीसीआरबी प्रभारी एसआई पुनीत कुमार सिंह को एसओ मितौली के पद पर भेजा है। नवागत फूलबेहड़ इंस्पेक्टर घनश्याम राम और मितौली एसओ पुनीत कुमार पहले से विवादित रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम पर चोरी से सागौन कटवा कर फर्नीचर बनवाने, कारपेंटर के पैसा मांगने पर उसकी पिटाई करने के आरोप लग चुके हैं। इसके कुछ दिन बाद इंस्पेक्टर एक बार उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने चोरी का आरोप लगाकर थाने पर होमगार्ड विपिन की पिटाई की थी। उससे जबरन ढाई लाख रुपये लिए थे। इन सभी मामलों में खूब हंगामा हुआ था। मामले एसपी से लेकर डीजीपी तक पहुंचे थे। होमगार्ड विपिन के मामले में अफसरों के हस्तक्षेप पर बैकफुट पर आए इंस्पेक्टर ने होमगार्ड के खाते में ढाई लाख रुपये जमा किए थे। होमगार्ड ने बताया कि यह मामला आज भी हाईकोर्ट में चल रहा है। उधर मितौली एसओ बने पुनीत सिंह तीन साल पहले थाना निघासन में बतौर उपनिरीक्षक तैनात थे। पुलिस ने एक चोरी की बाइक पकड़ी थी, जो थाना परिसर में खड़ी थी। उपनिरीक्षक ने नियम विरुद्ध तरीके से बाइक ले ली और कई दिनों तक उससे फर्राटा भरते रहे। चोरी की बाइक चलाने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापी थी। खबर को संज्ञान लेते हुए एसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ये प्रभारी निरीक्षकों किए इधर से उधर
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ और मितौली में तैनाती करने के साथ ही एसपी ने थाना ईसानगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी को मैलानी और मैलानी प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी को थाना ईसानगर भेजा है। पसगवां प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह को हैदराबाद और हैदराबाद इंस्पेक्टर एसके सिंह को इसी पद पर थाना पसगवां भेजा है। मितौली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह को रिवर्ट कर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। मेला कोतवाली इंचार्ज संदीप सिंह अब एएचटीयू प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें