फाउंडेशन का लोगो लगा दें........
एक अक्तूबर को लगेगा अमर उजाला का रक्तदान शिविर
लखीमपुर खीरी। यदि आपके थोड़े से रक्त से किसी की जान बच सकती है तो इससे बेहतर कुछ और हो नहीं सकता। इसके लिए मन में एक मजबूत संकल्प की आवश्यकता होती है। खास बात यह है कि इस महादान की आहुति देने वालों के स्वास्थ्य पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। समाज में फैली भ्रांतियों पर न जाकर पुण्य के साथ लाभ कमाएं। यह मौका लेकर आया है अमर उजाला फाउंडेशन।
जिला अस्पताल के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) सोमवार को रक्तदान शिविर लगाएगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहली अक्तूबर को यह शिविर सुबह दस बजे से लगाया जाएगा और दोपहर दो बजे तक चलेगा। अमर उजाला फाउंडेशन के इस रक्तदान शिविर में शहीद भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष जसपाल सिंह भी सहयोगी हैं। इस शिविर में शहर के अन्य संगठन भी सहयोगी होंगे। ब्लड बैंक प्रभारी केपी सिंह बताते हैं कि खाली पेट रक्तदान न करें, ज्यादा खाकर भी न करें। एक व्यक्ति साल में तीन बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष से अधिक आयु तक के स्वस्थ व्यक्ति ही रक्तदान कर सकते हैं।
------------------------------
आप भी बनें अभियान का हिस्सा
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराकर आप भी इस पुनीत कार्य में जुड़ सकते हैं। आप भी रक्तदान के लिए मोबाइल नंबर 9675201365 से संपर्क कर अपना पंजीकरण कराकर इस अभियान में शामिल होकर रक्तदान का लाभ अर्जित कर सकते हैं।