फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात कटौती के नाम पर छह-छह घंटे गायब रहती है बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात कटौती के नाम पर घंटों गुल हो रही है बत्ती
विज्ञापन

क्रासर
बांकेगंज में 18 की बजाय मिल रही 13 घंटे बिजली
बिजली ने लोगों की रातों की नींद उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश के विपरीत बांकेगंज में बमुश्किल से 13 घंटे बिजली मिल रही है। बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित न होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। रात में बिजली गायब रहने से भीषण गर्मी और मच्छरों के चलते लोगों की नींद उड़ गई है।
पिछले एक महीने से बांकेगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। किस समय बिजली आएगी और किस समय जाएगी यह आम लोगों को तो क्या बिजली विभाग के अभियंताओं को भी पता नहीं रहता। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के सरकारी निर्देश हैं। लेकिन पिछले एक महीने से किसी भी दिन 13 घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। अभियंताओं से बात करने पर वह इसे रोस्टिंग और आपात कटौती बता रहे हैं। लेकिन यह आपात कटौती क्यों हो रही है, इस बावत उनको भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा में इस समय 10.45 से शाम 04.45 बजे तक लगातार छह घंटे रोस्टिंग हो रही है। इतने समय तक तो बिजली गायब रहती ही है। फिर किसी समय बिजली का गायब हो जाना आम बात है। नियमानुसार बिजली कटौती का रोस्टर लगातार नहीं होना चाहिए। यह कटौती कम से कम दो बार में की जानी चाहिए, लेकिन छह घंटे लगातार बिजली गायब रहने के बाद बिजली आते ही कुछ ही देर बाद फिर गायब हो जाती है, और तीन-चार घंटे गायब रहने के बाद बहाल होती है। इस तरह कभी-कभी पूरे दस घंटे बिजली गायब हो जाती है। इससे परेशान लोगो ने विभागीय अधिकारियों से बिजली की दशा में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें