फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में बह गया किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नाले में बह गया किशोर
निघासन। गांव पतिया के पास बह रहे सुतिया नाले की तेज धार में एक किशोर बह गया। आशंका है कि मगरमच्छ उसे खा गया। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है। किशोर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव पतिया निवासी मजीद अली ने बताया कि थाना सिंगाही के गांव नौरंगाबाद निवासी रिश्तेदार रोजली का 15 वर्षीय पुत्र इरफान करीब एक साल से उसके घर पर रहता था। इरफान अली सिलाई का कार्य करता था। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्तों के साथ सुतिया नाले में बाढ़ देखने के लिए गया था। बताते हैं कि वह नाले के किनारे खड़ा था पैर फिसल जाने से वह नाले में गिर गया। दोस्तों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लुधौरी रेंज की वन चौकी में काम करने वाले वाचर आए और उसकी नाले में तलाश करने लगे। सूचना पर पहुंचे गोताखोर ताजमोहम्मद, सरताज, नजर मोहम्मद, सराफत के अलावा एनडीआरएफ के जवान भी पहुंचे और किशोर की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। तहसीलदार जगदीश सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें