फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में तैर रहा 18 घंटे बिजली देने का फरमान

Fri, 06 Apr 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें हो रही है। कई दिनों से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति से बिजली चलित उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

योगी सरकार बनने के बाद लोगों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होने की आस जगी थी। शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का फरमान हवाहवाई साबित हो रहा है। गोला पावर हाउस के अंतर्गत अलीगंज फीडर के उपभोक्ता जिला पंचायत सदस्य महेशचंद्र कनौजिया, जनमेजय यादव, पंकज यादव, पंकज सिंह आदि लोगों ने बताया कि दिन हो या रात को निर्धारित आपूर्ति कभी समय से नहीं मिलती है। बिजली कब आई और चली गयी, इसका पता ही नहीं चलता है। दिन में तेज हवा चलने की बात कहकर आपूर्ति रोक दी जाती है तो रात में रोस्टिंग कर अघोषित कटौती से लोग परेशान रहते हैं। उपभोक्ताओं की मानें तो बमुश्किल चार से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। विद्युत उपकेंद्र फोन से संपर्क करने से पता चलता है संविदा लाइनमैन का शटडाउन चल रहा है। जेई अश्वनी कुमार का सीयूजी नहीं उठता है जिसकी शिकायत अधिशासी अभियंता से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें