फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों में लगवाई सोलर लाइट और हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों में लगवाई सोलर लाइट और हैंडपंप

सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुरखीरी। एसएसबी तृतीय वाहिनी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमा क्षेत्र के चंदन चौकी और तिकोनिया क्षेत्र के गांवों में चार लाख से 19 सोलर लाइट और 5 हैंडपंप लगवाए।
विज्ञापन

कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि एसएबी सीमा सुरक्षा के साथ समाज सेवा के लिए भी तत्पर रहती है। एसएसबी सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांवों में सामाजिक चेतना अभियान, मुफ्त चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर लगवाने के साथ साथ युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए खेल प्रतियोगिता और शैक्षणिक भ्रमण के कार्यक्रम कराती है। इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र के लोगों और बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम के तहत जिन गांवों में प्रकाश एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। वहां पर 19 सोलर लाइट एवं पांच हैंड पंप लगवाए गए। इस दौरान बल के कमान अधिकारी एचके गुप्ता ने भारत समन्वय बैठक, जिसमें भारत और नेपाल के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान तस्करी, मानव तस्करी और पिलर निर्माण एवं सूचनाओं के आदान प्रदान पर चर्चा की । इस मौके पर सीमा चौकियों के अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं गांव के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें